नई दिल्ली:
कान्स 2026 की शुरुआत के बाद से सभी को ऐश्वर्या राय का इंतजार था. ऐश्वर्या ने आते आते इतनी देर लगा दी कि अब फैन्स उम्मीद छोड़ ही चुके थे लेकिन ऐश देर आईं दुरुस्त आईं. ऐश ने आते ही अपने लुक्स से आग लगा दी और उनके रेड कार्पेट पर आए ही कई वायरल मोमेंट भी देखने को मिले. इनमें से एक था रेड कार्पेट पर मौजूद कैमरों का उनकी तरफ मुड़ जाना जबकि आलिया की रेड कार्पेट वॉक तो फीकी ही रही थी. खैर लंबे इंतजार के बाद ऐश्वर्या ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में रेड कार्पेट पर वॉक किया और अपनी हर साल की इस परंपरा को कायम रखा.
कान्स में इस बार इसकी ज्यादा चर्चा इसलिए भी हुई क्योंकि जिस ब्रांड को वह रिप्रेजेंट करती हैं, उसने पहले मार्टिनेज होटल में उनका पोस्टर नहीं लगाया था. ऐश्वर्या की जगह उन्होंने एक्ट्रेस आलिया भट्ट को आगे रखा था. खैर ऐश्वर्या आ गईं और उन्होंने दिखा दिया कि कान्स में शामिल होना कोई बच्चों का खेल नहीं. ऐश का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में ऐश हॉलीवुड एक्ट्रेस ईवा लोंगोरिया के साथ है. दोनों की मुलाकात इंटरनेट पर वायरल हो गई. दोनों अपने बेस्ट लुक में रेड कार्पेट पर मिलीं और इस मुलाकात को देखकर फैंस खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं. यह वीडियो देखें:
COMMENTS (0)
इस लेख पर पहला कमेंट आप करें!
एक टिप्पणी छोड़ें (Leave a Comment)